फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करे सरकार : कांबोज

Mon, 02 Nov 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाना जरूरी है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था में बदलाव किया जाए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला यमुनानगर ने यह मांगें उठाई हैं।
संघ ने पंचकूला के राजकीय विद्यालय में छह वर्षीय बच्ची पर हुए हमले की घटना पर गहरा दुख जताया है। संघ प्रधान सुरेंद्र कांबोज ने बताया कि बुधवार को पंचकूला के राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीसरी में पढ़ने वाले आठ वर्षीय बच्चे ने नर्सरी की छह वर्षीय बच्ची को खाली कक्षा में ले जाकर उस पर गंभीर हमला किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। शिक्षकों को पढ़ाई के साथ जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण, आंकड़े तैयार करने, ऑनलाइन जानकारी भरने और प्रशिक्षण जैसे कार्यों में लगाया जा रहा है। इससे नियमित कक्षाएं प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

कम शिक्षक संख्या वाले और एकल शिक्षक विद्यालयों में स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ लगातार देखरेख की भी जरूरत होती है। संघ की मांग है कि विद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाए और शिक्षकों को अनावश्यक गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए। किसी शिक्षक को प्रशिक्षण या सरकारी काम के लिए विद्यालय से बाहर भेजने पर उसके स्थान पर वैकल्पिक शिक्षक लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें