फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्पताल आए हवालाती की जेब से मिली पेनड्राइव

Thu, 02 May 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिविल अस्पताल में कैदियों को दवा दिलाकर ले जा रहे हवालाती की जेब से पेनड्राइव बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी हवालाती पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एस्कोर्ट गार्द में तैनात एसआई सुभाष चंद ने बताया कि सोमवार को वह जगाधरी जेल से कैदियों को दवा दिलाने के लिए अस्पताल ले जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में चालक हरजीत सिंह व अन्य पुलिस कर्मी थे। गाड़ी में कैदी सन्नी, निमर्ल, तनवीर, राजकुमार को हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, एसपीओ सुखविंद्र सिंह, एसपीओ कुलदीप ने हथकड़ियों में पकड़ा हुआ था। जब वे कैदियों को अस्पताल में दवा दिलवाकर वापस आए तो उन्होंने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान हवालाती सन्नी की पेंट की पिछली जेब से सफेद रंग की एक पेन ड्राइव मिली। जिस पर उन्होंने तुरंत एस्कोर्ट मोहर प्रवीण कुमार को इसकी सूचना दी। जब हवालाती सन्नी से इस बारे में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने आरोपी हवालाती सन्नी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें