फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लंबित मांगों का समाधान नहीं, आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 25 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दमकल केंद्र में आयोजित बैठक में मौजूद कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की बैठक दमकल केंद्र में जिला प्रधान विजेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दमकल केंद्र यमुनानगर के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। यूनियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा कई बार दमकल केंद्र अधिकारी से वार्ता की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दमकल केंद्र अधिकारी यूनियन प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला उपप्रधान वीरेंद्र धीमान, संगठन सचिव विक्की वालिया, सह कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सदस्य विशाल राणा, देशराज, अभिषेक, सुभाष चंद्र, रामकुमार, परमाल, सुनील कुमार, ललित कुमार, संदीप कुमार, विक्रम सिंह, मनीष कुमार, पंकज कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें