संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में अभी तक पिछले साल से तीन गुणा अधिक धान आ चुका है। सभी 13 मंडियों में अभी तक 54113 गेट पास कट चुके हैं और 290870 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। जो धान मंडियों में आया है उसमें से 2,39,935 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। गत वर्ष 10 अक्तूबर तक मंडियों में केवल 81292 मीट्रिक टन धान ही आया था। मंडियों से अभी तक 150539 एमटी धान का उठान हो चुका है। इसकी एवज में किसानों को 311 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। 89395 एमटी धान मंडियों में उठान के लिए पड़ा हुआ है। मौसम साफ होने से अब धीरे-धीरे धान की आवक बढ़ रही है।
एजेंसी अनुसार बात करें तो मंडियों में अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,02,341 मीट्रिक टन, हैफेड ने 88,710 मीट्रिक टन, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा 48,884 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसी तरह व्यासपुर अनाज मंडी में 20,529 मीट्रिक टन, छछरौली अनाज मंडी में 26,083 मीट्रिक टन, गुमथला राव अनाज मंडी में 4,726 मीट्रिक टन, जगाधरी अनाज मंडी में 34,500 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 1,772 मीट्रिक टन, खारवन अनाज मंडी में 2,540 मीट्रिक टन, प्रताप नगर अनाज मंडी में 31,950 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 57,885 मीट्रिक टन, रादौर अनाज मंडी में 29,983 मीट्रिक टन, रणजीतपुर अनाज मंडी में 8,889 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 5,856 मीट्रिक टन, साढौरा अनाज मंडी में 15,006 मीट्रिक टन, यमुनानगर अनाज मंडी में 216 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
डिजिटल कांटों से नहीं हाे रही तौलाई:
अनाज मंडियों में अभी भी परंपरागत सामान्य कांटों से ही धान की खरीद हो रही है। उधर, सरकार ने डिजिटल कांटों से तौलाई करने के आदेश जारी कर रखे हैं। बावजूद इसके मंडियों में डिजिटल कांटे दिखाई नहीं दे रहे। किसान संगठन सामान्य कांटों से धान तोलने का विरोध कर रहे हैं। भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर का कहना है कि सामान्य कांटों से फसल खरीदने में किसानों को नुकसान है। आढ़ती हेराफेरी करते हैं। कई मंडियों के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। जहां पर पुराने कांटों व डिजिटल कांटों पर तौलाई करने से वजन में 500 से 650 ग्राम तक का अंतर आ रहा है।
जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं की तोलाई करते मजदूर।संवाद- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
जगाधरी अनाज मंडी में गेहूं की तोलाई करते मजदूर।संवाद- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।