फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुंदर नगर में 82.17 लाख से बनेगी पक्की गलियां व नालियां

Tue, 22 Apr 2025 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के सुंदर नगर में 82.17 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को कीचड़ युक्त गलियों से छुटकारा मिल जाएगा। मेयर सुमन बहमनी व विधायक घनश्यास दास अरोड़ा ने सोमवार को इन विकास कार्याें का शिलान्यास किया और गलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से लोग वार्ड की समस्याओं का समाधान नहींं होने से परेशान थे। बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त गली में पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। ऐसे में लोगों के घरों में पानी घुस जाता था। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम के सभी 22 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित न महसूस हो। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पार्षद भावना बिट्टू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, गिरीश पुरी, करनेश शर्मा, डा. हर्षवर्धन, निगम अभियंता दीपक सुखीजा, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें