फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देशभक्ति के गूंजते रहे तराने, लहराया तिरंगा

Wed, 03 Sep 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते समिति के पदाधिकारी। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। धर्म जागरण केंद्र श्री 11 मुखी हनुमान मंदिर परिसर में 9वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। शुभारंभ समाजसेवी अमित सेतिया, धर्मपाल सैनी, अमृतलाल व खुशहाल सैनी ने किया। महोत्सव मेंं देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
श्रद्धालुओं ने बलिदानियों को नमन करते हुए मां भारती के चित्र के समक्ष दीपक जलाए। गायक शिवम शर्मा ने देशभक्ति के गीतों का गायन किया। देशभक्ति के गीतों पर श्रद्धालुओं ने तिरंगे लहराए। जान्या शर्मा की ओर से मां भारती की आरती का गायन किया गया। अमृतलाल, त्रिलोक एवं रामू द्वारा यजमान परिवार की भूमिका निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक समिति के अध्यक्ष नरेश बख्शी ने कहा कि 9वां श्री गणेश महोत्सव सामाजिक समरसता व सनातन धर्म की एकता व जागरूकता को समर्पित है। मुख्य अतिथि अमित सेतिया ने कहा कि श्री गणेश महोत्सव आपसी धर्म समभाव धार्मिक सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भल्ला ने कहा कि 5 सितंबर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉली कालड़ा, नीलम सखूजा, ममता, राजिंन्द्र कौर, रजनी, दिनेश कालड़ा, विकास वर्मा, ओम प्रकाश सैनी, धर्मपाल, गुलशन परूथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें