फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रेनें देरी से आने से ठिठुर रहे यात्री

Tue, 20 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कोहरे के कारण हर दिन ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। कोहरे में लंबी दूरी की ही नहीं बल्कि कम दूरी वाली ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण शहीद एक्सप्रेस सवा घंटे और इंटरसिटी चार घंटे लेट रही।
ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ठिठुर रहे। सबसे ज्यादा असर महिलाएं, बुजुर्गों व बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को हो रही है। गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस छह घंटे 19 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 57 मिनट की देरी से चली। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 35 मिनट की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी सुपरफास्ट मेल तीन घंटे 10 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन

नई दिल्ली अंबाला छावनी इंटरसिटी दो घंटे 46 मिनट, गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस दो घंटे 12 मिनट, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 49 मिनट लेट रही। गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटा 37 मिनट, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 31 मिनट, गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस एक घंटा 27 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट, गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस एक घंटा 03 मिनट, गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटा की देरी से यमुनानगर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें