फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भीड़ के कारण नहीं चढ़ पा रहे यात्री, छूट रहीं रेलगाड़ियां

Mon, 04 Nov 2024 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अपनों के संग छठ मनाने की राह लोगों की आसानी नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त गाड़ियां चलाने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो पाई है। हालात ऐसे हैं कि ट्रेन पकड़ने के लिए आए यात्रियों की स्टेशन पर ही सुबह से शाम हो रही है। सामान्य कोच ही नहीं बल्कि स्लीपर में भी यात्री चढ़ नहीं पा रहे हैं।
कई यात्री ऐसे हैं कि भीड़ के कारण वे ट्रेन में चढ़ नहीं पाए और उनकी आरक्षित टिकट बेकार हो गई। इन दिनों यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ है। ट्रेन पकड़ने में लोगों की स्टेशन पर ही सुबह से शाम हो रही है। छठ के कारण ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के साथ घर जा रहे लोगों को हो रही है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के प्रसिद्ध पर्व छठ पर घर जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यात्री स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंच रहे हैं, लेकिन भीड़ के कारण वे ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व भीड़ नियंत्रित करने के लिए विशेष गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को इन गाड़ियों का लाभ नहीं मिल रहा है।
इस बार रेलवे ने दिवाली व छठ के लिए चार विशेष गाड़ियां चलाई हैं, लेकिन यह गाड़ियां कम पड़ गई हैं। इन गाड़ियों के स्लीपर व सामान्य किसी भी कोच में सीट नहीं है। वहीं, जिन लोगों ने कई दिन पहले सीट आरक्षित करवा ली थी, वे भी भीड़ के कारण ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं।

ट्रेनों में भीड़ के कारण लोग शौचालय के पास बैठकर सफर करना पड़ रहा है। भीड़ के कारण किसी कोच में बिल्कुल भी जगह नहीं है। ऐसे में पिछले स्टेशनों से बैठे लोग बोगी का दरवाजा बंद कर देते हैं। स्टेशन पर आने पर दरवाजा खुल नहीं पाता है। ऐसे में आरपीएफ व जीआरपी के कर्मचारियों के बोगी के दरवाजे खुलवाने में पसीने छूट रहे हैं। ट्रेन का ठहराव कम होने के कारण भी परेशानी हो रही है। दरवाजे न खुलने के कारण यात्री ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं।

बेकार हो गया आरक्षण

यात्री सुबोध कुमार ने बताया कि वह पांवटा स्थित फैक्टरी में काम करता है और छठ पर वाराणसी जाना है। गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज में छह लोगों का आरक्षण था। ट्रेन पकड़ने के लिए वे शनिवार रात को स्टेशन पर पहुंचे। भीड़ बहुत ज्यादा थी। गंगा सतलुज ट्रेन आई तो उसमें भी बहुत ज्यादा भीड़ थी। आरक्षित बोगी के सभी दरवाजे बंद थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बोगी का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, परंतु वह नहीं खुला। वे एक से दूसरी बोगी की ओर दौड़ते रहे और दो मिनट के बाद ट्रेन निकल गई। उनकी आरक्षित टिकट खराब हो गई है।
विज्ञापन


दरवाजे खुलवाने का कर रहे प्रयास : जीआरपी

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन तैनात राजकीय जीआरपी के एसआई बोधराज, एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पर्व के कारण ट्रेनों काफी भीड़ चढ़ रही है। भीड़ से होने वाली असुविधा से बचने के लिए अंदर बैठे यात्री बोगी का दरवाजा नहीं खोलते हैं। उनका प्रयास रहता है कि बोगी का दरवाजा खुलवाकर लोगों को चढ़ाया जाए। परंतु इसमें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें