फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं को बताईं पार्टी की नीतियां

Sun, 29 Mar 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
वेद व्यास भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विधानसभा साढौरा के मंडल व्यासपुर में स्थित वेद व्यास भवन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्यातिथि रहे।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और पार्टी की विचारधारा के बारे में बताया गया। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और दल की नीतियां लोगों तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है और कभी भी जाति या धर्म की राजनीति नहीं करती है। भाजपा अपने महापुरुषों और पूर्वजों के आदर्शों पर चलकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

शिविर में महापौर सुमन बहमनी ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक किए कार्यों के बारे में बताया। जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने बूथ प्रबंधन का महत्व बताया। जिला महामंत्री नरेंद्र राणा, पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें