फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पार्टनर पर दूसरी फर्म बनाकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी के बुजुर्ग कारोबारी ने अपनी फर्म के दूसरे साझीदार पर उसी नाम से दूसरी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का फर्जीवाडा करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी ने अपनी दो अन्य फर्म भी खोल ली और पहले से चल रही फर्म का कारोबार शून्य दिखा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जगाधरी निवासी 83 वर्षीय सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2013 में अपने साथी मनन साहनी के साथ एक फर्म बनाकर कारोबार शुरू किया था। जिसमें पोल्ट्री फीड घटकों, फीड गतिविधियों और पोल्ट्री फीड, पशु चारा और मवेशी चारा आदि के निर्माण में उपयोग होने वाले अन्य रसायन शामिल है। इस कारोबार में दोनों की 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी थी। पहले तो सब कुछ ठीक रहा और फर्म का कारोबार भी 50 करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सुरेंद्र का कहना है कि इसी बीच उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस कारण पूरा कारोबार मनन ही देखने लगा। इसी बीच मनन ने दिल्ली में दो नई फर्म बना ली। करीब चार महीने पहले उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मनन से पूछा। आरोप है कि मनन ने उनकी फर्म के दस्तावेजों में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का फर्जीवाडा किया गया है। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें