फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में दो साल बाद शुरू हुई पार्किंग

Tue, 05 May 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला  अस्पताल में आने वाले लोगों की पार्किंग पर्ची काटते कर्मचारी। संवाद - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार से पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर से शुरू कर दी गई। अब अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों और उनके तीमारदारों के वाहनों की पार्किंग पर्ची काटने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इससे लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
दरअसल अस्पताल में पार्किंग का ठेका 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था। नया ठेका समय पर जारी नहीं हो सका, जिसके चलते तब अस्थायी रूप से पहले से कार्यरत ठेकेदार को ही आगामी दो महीनों के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। इसके बाद से पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह ठप होकर रह गई थी।
विज्ञापन

पार्किंग का ठेका न होने के कारण मरीजों और उनके साथ आए लोगों ने अपने वाहन अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक कहीं भी खड़े करने शुरू कर दिए थे। हालात इतने बिगड़ गए थे कि कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस को भी अस्पताल के भीतर प्रवेश करने में कठिनाई होती थी।
एंबुलेंस के लिए निर्धारित स्थानों पर भी निजी वाहन खड़े कर दिए जाते थे, जिससे आपात स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती थी। इस मुद्दे को कई बार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 200 बेड के इस अस्पताल का नया भवन बनने के बाद यहां मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
वर्तमान में अस्पताल की ओपीडी रोजाना औसतन 2100 से 2400 तक पहुंच रही है। इनमें से करीब 60 प्रतिशत मरीज अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। अब पार्किंग व्यवस्था लागू होने से प्रशासन को उम्मीद है कि परिसर में अनुशासन कायम होगा और मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ठेका होने के बाद जिला नागरिक अस्पताल में पेड पार्किंग शुरू कर दी है। पार्किंग व्यवस्था में इससे सुधार होगा। - - डॉ. विपुल गाेयल, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें