फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अभिभावकों को दी दिव्यांग बच्चों की मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए बुधवार को जागरूकता शिविर खंड सरस्वतीनगर में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर में लगाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों को विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
बीईओ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को दो हजार रुपये सहायक भत्ता, दिव्यांग लड़कियों के लिए अलग से दो हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। इसके अलावा अल्प दृष्टि व दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाने के लिए सहायक को 3,000 रुपये सालाना दिए जाते है। वहीं, जो विशेष दिव्यांग बच्चे स्कूल में आने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे बच्चों को ग्रह आधारित शिक्षा के लिए 2,000 रुपये सालाना विभाग की तरफ से दिए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से समय-समय पर दिव्यांग बच्चों के लिए खंड स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था के लिए विशेष अध्यापकों की नियुक्ति स्कूलों में की गई है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षक संबंधित विद्यालय में जाकर पढ़ाते हैं। इसके अलावा यह अध्यापक समय-समय पर खंड के सभी गांव का सर्वे भी करते हैं। विद्यालय प्राचार्य वीरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए खंड स्तर पर राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वती नगर में संसाधन केंद्र बनाया गया है। यह कार्यक्रम विशेष अध्यापक राजेश, अमरजीत सिंह व संदीप कुमार की देखरेख में करवाया गया। इस दौरान खंड के विभिन्न विद्यालयों से अध्यापक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंध सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें