फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: किसानों ने दूसरे राज्यों से आए चावल के दो व धान का एक ट्रक पकड़ा

Thu, 30 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
चावल व धान से भरे ट्रक के कागजों की जांच करती पुलिस व मौजूद किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा।भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के सदस्यों ने बुधवार अल सुबह पहरा देकर चावल से भरे दो तथा धान से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक चालकों की ओर से भाकियू सदस्यों को दिखाए गए कागजात के अनुसार चावल के दोनों ट्रक यूपी से आए थे। धान से लदा ट्रक बिहार के मोतीहारी से आया था। इससे पहले भी भाकियू ने 27 अक्टूबर को चावलों से लदे दो ट्रकों को पकड़ कर पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग के हवाले किया था।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी ने बताया कि साढौरा, रसूलपुर मंडियों में दूसरे प्रदेश से आ रहे धान की आवक रोकने के लिए मंगलवार रात से उनकी टीम पहरा दे रही थी। इस टीम में सुखविंद्र, गुरमीत सिंह ढिल्लों व अनिल सैनी शामिल रहे। सारी रात पहरा देने के बाद बुधवार अल सुबह इस टीम ने कनीपला व पांडों के पास दो ट्रकों को रोका तो उनमें चावल लदा हुआ पाया गया। चालक से मिले कागजात के अनुसार यह चावल व्यासपुर क्षेत्र की एक राइस मिल में जाना है। थोड़ी देर बाद ही सरांवा के एक ढाबे के पास एक ट्रक की जांच की गई तो उसमें मोटा धान लदा हुआ पाया गया। ट्रक के कागजात के अनुसार यह धान छछरौली क्षेत्र की एक व्यापारिक फर्म को जाना है। मौके पर पहुंची पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जांच के लिए तीनों ट्रकों को अनाज मंडी में खड़ा करवा दिया। संजीव सैनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों का धान कम दामों पर खरीद कर उनका शोषण किया जा रहा है। जबकि मेरी फसल मेरा ब्योरा पर फर्जीवाड़ा, नकली जे फार्म जारी करके तथा दूसरे प्रदेशों से चावल व धान मंगवाकर बहुत बड़ी धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें