यमुनानगर। जिलाधीश मुकुल कुमार ने बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों को चेताया कि वे अपने बच्चों को पश्चिमी यमुना नहर के साथ-साथ अन्य नदियों, नहरों, तालाबों में नहाने के लिए न जानें दें क्योंकि जब बच्चे नदियों, नहरों व तालाबों आदि में नहाते हैं तो अक्सर अनहोनी हो जाती है और बच्चे डूब जाते हैं। बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी रक्षा हर कीमत पर की जानी चाहिए व बच्चों को समझाना चाहिए।
जिलाधीश मुकुल कुमार ने कहा कि बच्चों को संभावित हादसों से हमेशा चौकन्ना करते रहें। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को नदियों, नहरों व तालाबों में नहाने से हमेशा रोकें। क्योंकि घटित अनहोनी से परिवार को हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि नोवल कोराना वायरस कोविड-19 की विश्व व्यापी महामारी के चलते स्कूलों व कालेजों को बंद रखा गया है। इसलिए बच्चे घर पर हैं। इस कार्य में माता-पिता अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग एवं जल सेवाएं मंडल द्वारा कई जगह नहरों के किनारों पर लोगों एवं बच्चों द्वारा नहाने से रोकने व मनाही के सूचना पट्ट भी लगाए गए हैं।