संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा से मनाई। कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू में राष्ट्र प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वह महान दूरदर्शी थे। साधन संपन्न होते हुए भी पंडित जवाहरलाल नेहरू आजादी के आंदोलन में वर्षों जेल में रहे।
उन्होंने कहा देश को आजाद कराने में पंडित जवाहरलाल नेहरू के परिवार का अमूल्य योगदान है। पंडित नेहरू कभी भी अंग्रेजी सरकार से डरे नहीं। जिला प्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के शासन काल में देश पूरी दुनिया में अलग ही रुतबा रहा। उन्होंने समाज में सौहार्द कायम करने की दिशा में काम किया।
देश तरक्की के क्षेत्र कई बुलंदियों को छुआ। इस अवसर पर पार्टी नेता निर्मला चौहान, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर, मोनिका डूमरा, नरसिंह पाल, पूर्व प्रधान सरदार टीपी सिंह,महिला विंग की जिला अध्यक्ष मिथलेश चौधरी, तरुण शर्मा,शालू मल्होत्रा, बरखा राम पांसरा, भूपेंद्र जयरामपुर, संजीव चौधरी, भूपेंद्र विक्की बांगड़ आदि मौजूद रहे।