फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकरार व तनाव के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मतदान

Mon, 11 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। कई जगह मतदान में बाधा भी आई, लेकिन हल्के विवाद के बाद अधिकतर मामले सुलझ गए। मगर इस विवाद से कई बूथ पर मतदान प्रक्रिया बाधित हुई, जिससे मतदाताओं को परेशानियां भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मतदाताओं को सबसे अधिक परेशानी छछरौली खंड के बोम्बोपुर गांव में उठानी पड़ी। गांव में बने बूथ नंबर 175 पर करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। यहां पर चुनाव अधिकारियों ने लंच ब्रेक के लिए मतदान को रोक दिया। जिसके बाद केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई। जिसके बाद एसपी डा. अरूण नेहरा पहुंच गए। यहां उन्होंने तुरंत मतदान शुरू करवा और बताया कि लंच के लिए मतदान नहीं रोका जा सकता। इसके बाद डीसी डा. एसएस फुलिया ने भी मौका किया।

इसी तरह ताजेवाले गांव में बने बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हल्ला मच गया। डेहा बस्ती में रहने वाले एक युवक ने मतदान किया, जिसे पर एक पोलिंग एजेंट ने अंगुली उठा दी और फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। आरंभिक जांच में ही सब पक्ष संतुष्ट हो गए और अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


इसी तरह मेहर माजरा गांव में भी शाम होते होते हंगामा हो गया। गांव में बने बूथ पर शाम पौने चार बजे एक व्यक्ति मतदान के लिए पहुंचा। मगर पता चला कि वह अपनी वोट डाल चुका है, लेकिन नशे में फिर से आ गया। जिसके बाद आस पास के लोगों ने उसे समझा बुझा कर शांत किया और वापस भेजा। जिसके बाद मामला निपटा।

छछरौली खंड के माड़ो में ईवीएम मशीन खराब होने से पौने घंटे तक मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। निर्धारित समय के मुताबिक सुबह साढ़े सात बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बूथ पर जिला परिषद के मतदान वाली ईवीएम मशीन खराब निकली। ऐसे में मतदान की प्रक्रिया को रोकना पड़ा। अधिकारियों ने तुरंत मशीन मंगवाई और मतदान शुरू करवाया। तब तक पौने घंटा बीत गया और सवा आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इसी तरह हरिपुर गांव में भी मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी ।

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह था, ऐसे में ठंड व कोहरे का मतदाताओं पर खास असर नहीं पड़ा। सुबह से ही मतदान केंद्रों तक मतदाता पहुंचने लगे और केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें लग गई। खास बात ये रही कि दोपहर होते होते अधिकतर मतदान केंद्रों पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था। अधिकतर केंद्रों पर लंबी लाइनें दिखाई दी। मतदान के लिए उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अधिकतर केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 90 से अधिक रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें