फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाधा प्रशिक्षण में पलक ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
पलक को सम्मानित करते जेएमआईटी कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गर्ग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। तेजली खेल परिसर में इंटर कॉलेज बाधा प्रशिक्षण प्रतियोगिता हुई। आयोजन हरियाणा की 14वीं बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयसिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें जेएमआईटी कॉलेज रादौर के 15 छात्रों ने हिस्सा लिया। सीनियर श्रेणी में कैडेट पलक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में एडम ऑफिसर कर्नल जीतेंद्र दहिया ने कैडेट पलक को सम्मानित किया। सभी कैडेट को अनुशासन व मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान निदेशक डॉ. संजीव गर्ग ने कहा कि कैडेट पूरी लग्न के साथ मेहनत करते हुए कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। यह उपलब्धि कैडेट पलक के साथ अन्य कैडेटों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एनसीसी के प्रभारी लेफ्टिनेंट डिंपल कुमार सैनी ने विशेष रूप से मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें