फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाहरवीर गोगा मेड़ी पर माथा टेक मांगी मन्नत

Sat, 26 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोगा मेड़ी मेले में सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। शहर का प्रसिद्ध व ऐतिहासिक आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा मेड़ी मेले का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। आठ दिन चलने वाले इस मेले का शुभारंभ भाजपा नेता नेपाल राणा व चेयरमैन नगर पालिका रजनीश मेहता शालू ने पवित्र छड़ी निशान चढ़ाकर किया।
मेले के पहले दिन 500 से ज्यादा लोगों ने जाहरवीर गोगा मेड़ी पर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगी। मेला परिसर में दुकानें सज गई हैं। विभिन्न राज्यों व जिलों से आए दुकानदारों ने विभिन्न तरह के सामान के स्टाल लगा रखे हैं। इसे अलावा बड़े-बड़े झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन रजनीश मेहता शालू ने बताया कि मेले के पहले दिन आमतौर पर कम लोग पहुंच पाते हैं। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नपा ने मेले में पीने के पानी, सफाई, शौचालय, स्ट्रीट लाइटों का विशेष प्रबंध किया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
महिला पुलिस कर्मचारी विशेष रूप से ड्यूटी देंगी। रात के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। थाना प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नाके लगाए गए हैं। मेले में हुड़दंग करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास प्रबंध किए गए हैं। गोगा मेड़ी के आसपास पुलिस का विशेष प्रबंध होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइनें लगवाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालु लाइनों में लगकर प्रसाद चढ़ा सके।
विज्ञापन

इस दौरान नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, लेखाकार नीरज कांबोज, सफाई निरीक्षक सुमित बैंस, एमई संदीप शर्मा, जेई कपिल कांबोज, बीआई आदित्य कांबोज, सीनियर पार्षद भगवतदयाल कटारिया, पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद बबली सैनी, सुदेश सैनी काला, ऋषिपाल नंबरदार, गुलशन सैनी, रविंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

गोगा मेड़ी मेले में सजी दुकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें