फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फिर भीगा धान, 1.10 लाख मीट्रिक टन का उठान नहीं

Fri, 16 Oct 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में भीगी धान से भरी बोरियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किसानों की मेहनत पर वीरवार सुबह एक बार फिर बारिश ने पानी फेर दिया। सुबह करीब साढ़े तीन घंटे तक हुई बारिश से मंडियों में खुले में रखा धान भीग गया। करीब 1.10 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पड़ा है। इसमें लगभग 60 हजार मीट्रिक टन धान खुले में रखा हुआ है, जिसके बारिश में भीगने से नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
चार दिन पहले हुई बारिश में भीगा धान अभी पूरी तरह सूखा भी नहीं था कि दोबारा बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंडियों में धान भीगने के साथ खेतों में कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

तेज हवा चलने से कई जगह धान की फसल खेतों में बिछ गई। जिले की अनाज मंडियों में पहले ही धान का उठान धीमा चल रहा है। ऐसे में बारिश से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। एेसे मंे भीगे धान में नमी की मात्रा बढ़ने से उसे सुखाने में समय लगेगा।
यदि मौसम खराब रहा तो धान को सुखाने और आगे की खरीद प्रक्रिया में भी दिक्कत आ सकती है। जिले की मंडियों में अब तक 1,67,610 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1,36,304 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जबकि केवल 57,409 मीट्रिक टन धान का उठान हो पाया है।
विज्ञापन

उठान धीमा, खुले में पड़ा हजारों टन धान
जिले में अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 62,294 मीट्रिक टन, हैफेड ने 47,113 मीट्रिक टन और हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने 26,896 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। उठान में तेजी नहीं आने से मंडियों में जगह की समस्या भी बढ़ सकती है। किसानों को चिंता है कि धान सूखने में देरी हुई तो खरीद और बिक्री की प्रक्रिया प्रभावित होगी। जिले की मंडियों में खरीद की स्थिति के अनुसार सरस्वतीनगर में 35,837 मीट्रिक टन, जगाधरी में 24,848 मीट्रिक टन, रादौर में 18,802 मीट्रिक टन और व्यासपुर में 15,029 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। छछरौली में 12,082 मीट्रिक टन, साढौरा में 8,760 मीट्रिक टन और प्रतापनगर में 6,998 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा रसूलपुर में 4,200 मीट्रिक टन, रणजीतपुर में 3,134 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 2,911 मीट्रिक टन, खारवन में 2,123 मीट्रिक टन, जठलाना में 1,465 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 115 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें