फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बारिश से धान की रोपाई पकड़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम विभाग की भविष्यवाणी आखिरकार सही साबित हो ही गई। जिले में शनिवार रात ढाई बजे से बारिश होने लगी जो रविवार दोपहर तक जारी रही। बारिश होने से किसान खुश हैं। अब धान की रोपाई में तेजी आएगी।
एक सप्ताह से बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी, आसमान में बादल भी उमड़ रहे थे, लेकिन बारिश ही नहीं हो रही थी। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। सुबह आठ बजे तक सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी क्षेत्र में 54 एमएम हुई। जिले में औसत 13 एमएम बारिश हुई। आठ बजे के बाद भी कई जगह अच्छी बारिश हुई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। हालांकि बारिश होने के बावजूद लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। रविवार को बारिश होने से भले ही पूरा दिन धूप न निकली हो। बादल छाए रहने से उमस ने लोगों को परेशान करके रखा। हालांकि अन्य दिनों दिनों से थोड़ी राहत थी।
जगाधरी में 54 एमएम, व्यासपुर में 04 एमएम, रादौर में 01 एमएम, छछरौली 07 एमएम, सरस्वतीनगर में 02 एमएम व साढौरा में 05 एमएम बारिश हुई। बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। उन्हें धान रोपाई के लिए खेत तैयार करने में आसानी होगी। यमुनानगर में इस बार 87.60 हजार हेक्टेयर पर धान की रोपाई करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बारिश होने से किसानों को खेतों में पानी कम देना पड़ेगा। अब तक करीब 30 प्रतिशत एरिया में धान की रोपाई हो चुकी है। अब जहां भी नजर जाती है किसी न किसी खेत में मजदूर धान की पौध लगाते हुए दिख जाते हैं। किसान ट्रैक्टर से खेतों को तैयार करने में लगे हैं। धान लगाने में पानी की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में जिस तरह से बारिश होने लगी है उससे किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें