फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धरे रह गए जलनिकासी प्रबंध, ओवरफ्लो हुए नाले

Mon, 23 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून से पहले ही बारिश ने शहर में जल निकासी प्रबंधों की हकीकत बयां कर दी। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर हुई बारिश से कई इलाकों में एक-डेढ़ फीट जलभराव हुआ। नाले-नालियों व सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों-सड़कों पर बहने लगा।
हालांकि शहर में बारिश साढ़े आठ बजे रुक गई, पर जलभराव के हालात सुबह 11 बजे तक रहे। कई जगह नगर निगम और ठेकेदार के कर्मियों ने जलनिकासी कराई, वहीं अधिकांश स्थानों पर पानी दो-तीन घंटे में नाले-नालियों के जरिए उतर गया। जलभराव के बाद कीचड़ से भी गलियों-सड़कों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश का यातायात पर सबसे ज्यादा असर शहर के दो अंडरपास पर दिखा। गांधीनगर व जमना गली समीप बने रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। एक-डेढ़ फीट जलभराव के चलते अंडरपास से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे इन रास्तों से रोज आने-जाने वाले वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को परेशानी हुई। उन्हें मजबूरन चांदपुर आरओबी के रास्ते कई किमी. अतिरिक्त घूम कर गंतव्य पर पहुंचना पड़ा।
शहर में जलभराव और उसके बाद कीचड़ के हालात देख लोगों ने नगर निगम व पब्लिक हेल्थ के काम पर सवाल उठाए। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी जलभराव के फोटो-वीडियो पोस्ट कर भड़ास निकाली। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल भान ने कहा कि दो माह से नगर निगम नाले-नालियों व पब्लिक हेल्थ सीवरेज सफाई में लगा है। इस काम पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं, इसके बावजूद शहर में जलभराव हुआ। लगातार बारिश होने पर हालात और बिगड़ेंगे।
इन इलाकों में पानी भरने से लोगों को हुई दिक्कत

जगाधरी में गुरु अर्जुन नगर, दुर्गा गार्डन, जगाधरी रेलवे रोड, बूड़िया गेट रोड, पथरावाला बाजार, टाउन हाल, सिविल रोड, प्रकाश चौक रोड, देवी भवन बाजार रोड व यमुनानगर में आजाद नगर की पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से लगती गलियों, शांति कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी, मॉडल टाउन के साथ शक्तिनगर, प्रोफेसर कॉलोनी, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, विजय कॉलोनी, गुलाबनगर व कैंप की विभिन्न कॉलोनियों में बारिश से एक-डेढ़ फीट जलभराव रहा। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। कई घरों में बारिश के साथ नाले-नालियों व सीवरेज का पानी घर में घुस गया। कई जगह निवासी अपने स्तर पर घरों व गलियों से पानी और कीचड़ निकलने में लगे रहे।
विज्ञापन

नगर निगम व पब्लिक हेल्थ विभाग अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं कि शहर में जलभराव के हालात न बने। दोनों विभाग इस पर कार्य कर रहे हैं। समय-समय पर निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। कहीं कमी मिलती है तो सुधार के निर्देश देने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें