फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंडियों में लगने लगे धान के ढेर, खरीद का इंतजार

Mon, 15 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में धान की तौलाई करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खेतों में धान की कटाई तेजी से होने लगी है। अनाज मंडियों में धान के ढेर लगने लगे हैं। हालांकि अभी सरकार ने धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं की है। बावजूद इसके मंडियों में रोजाना फसल आ रही है। जो धान आ रही है उसमें नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है। मजदूर धान को मंडियों के फड़ पर सुखाने में लगे है। सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं।
किसान धान को सुखा कर आढ़तियों के पास ही स्टॉक कर रहे हैं। किसानों ने धान की सरकारी खरीद जल्द शुरू करने की मांग की है। गत वर्ष 25 सितंबर को खरीद शुरू हो गई थी। जिले में करीब 87 हजार हेक्टेयर में इस बार धान की फसल लहलहा रही है। इस बार लगातार बारिश होती रही, इससे धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। आमतौर पर धान की फसल 90 दिन में पक कर तैयार हो जाती है। यह समय अब लगभग पूरा होने वाला है। इसलिए किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक धान पूरी तरह से सूखी नहीं है। चावल के दाने में नमी की मात्रा बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अब मौसम का कोई भरोसा नहीं। पता नहीं कब बादल आकर बारिश कर दें। इससे जो फसल बची हुई है वह भी खराब हो जाएगी। इसलिए धान को कंबाइन मशीनों की मदद से कटवाया जा रहा है। अब लगभग सभी मंडियों में धान पहुंचने लगा है। आढ़तियों ने भी मंडियों में धान को सुखाने से लेकर बोरियों में भरने के लिए मजदूरों का प्रबंध शुरू कर दिया है। मजदूर दो से तीन दिन तक मंडियों में फड़ पर धान को सुखाते हैं और फिर इसे बोरियों में भर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें