फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी : बॉस्केटबॉल के छह पोल खा रहे जंग

Thu, 04 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
 टूटा नेट व पोल पर लगा जंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। रोहतक व बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से दो खिलाड़ियों की मौत व सरकार के आदेशों के बाद भी जिला खेल विभाग नहीं जागा है। ऐसा दर्दनाक हादसा फिर न हो इसके लिए विभाग ने हालात सुधारने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। खिलाड़ियों की मौत के बाद सरकार ने सभी जिलों के खेल अधिकारियों को जर्जर पोल, गोल पोल व उपकरण हटाने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही जांच कर कमियां दुरुस्त करने के आदेश दिए थे।
सरकार के आदेशों के बाद भी तेजली खेल परिसर में लगे बास्केटबॉल पोल की हालत खस्ता बनी हुई है। हादसे के बाद से खिलाड़ी इन पोल के पास जाने से भी डर रहे हैं। वहीं, अभिभावक भी अपने बच्चों को भेजने से परहेज करने लगे हैं। वहीं, जिला खेल विभाग उदासीन बना हुआ है। विभाग की उदासीनता के कारण ही खिलाड़ी जान जोखिम में डालकर खेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े मैदान तेजली खेल परिसर में ही विभाग के अधिकारी बैठते हैं। इसके बावजूद इसकी हालत खराब है। पेंट न होने के कारण बास्केटबॉल खंभों को जंग लग चुका है। जंग के कारण पोल कमजोर होते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि यह पोल कभी भी गिर सकते हैं। दो हादसों के बाद सरकार ने इनकी स्थिति सुधारने व जर्जर पोल व उपकरण हटाने के आदेश दिए थे। परंतु इन आदेशों का जिला खेल विभाग पर कोई असर नहीं है।
अभी भी खेल परिसर में हालात जस के तस बने हुए हैं। जंग लगे यह पोल कभी भी गिर सकते हैं। तेजली खेल परिसर में तीन बास्केटबॉल कोर्ट हैं और इसमें छह पोल लगे हैं। इन पोल पर पेंट तक नहीं हुआ है। पेंट न होने के कारण पोल पर जंग लग गया है और यह जर्जर होते जा रहे हैं। यहां पर दो पक्के और एक अनियमित तीन बास्केटबॉल कोच हैं।
पोल के नीचे से फर्श व सीमेंट गायब हो गया है। तीनों कोर्ट में 200 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। पोल की दो बास्केट में जालियां लगी हैं और एक पोल पर नेट नहीं है। विभाग की उदासीनता से खिलाड़ियों में निराशा और रोष है।
विज्ञापन

मुख्यालय से जर्जर पोल हटाने के आदेश मिले हैं। तेजली खेल परिसर में लगे पोल ठीक हैं। पेंट न होने के कारण जंग की स्थिति बन गई है। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। खेल परिसर में लगे सभी पोल की जांच करवाई गई है। - शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।

 टूटा नेट व पोल पर लगा जंग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें