फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गांव अराइयां वाला के पास खाई में गिरी कार

Thu, 04 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
अराइयांवाला के पास खाई में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। नेशनल हाईवे 73 ए पर गांव अराइयां वाला के पास बाइक सवार को बचाते हुए कार खाई में जा गिरी। गनीमत रही इस हादसे में कोई जान माल की हानि नहीं हुई। स्थानीय पुलिस व डायल 112 का कहना था कि मामले की जानकारी नहीं है। स्थानीय निवासी वहीद, प्रदीप कुमार, सतीश कुमार ने बताया कि पांवटा साहिब की तरफ से आ रही एक कार के आगे अचानक बाइक सवार सड़क पार करने लगा। कार चालक ने बाइक सवार को बचाया। कार में सवार होकर चार युवक मलिकपुर खादर गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें