फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बादल छाने से मौसम सुहावना, तीन दिन बारिश के आसार

Thu, 23 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेशनल हाइवे छछरौली रोड पर सुबह के समय छाए बादल संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में लगातार तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी दिनभर आसमान बादलों से ढका रहा। बीच-बीच में तेज हवा चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है।
धूप का असर काफी कम होने से बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रहीं, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही। बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप नहीं निकली और लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया। पार्कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही बढ़ी दिखाई दी।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं, बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान काफी दिन से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास का कहना है कि बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
लगातार नमी मिलने से धान की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। इसके अलावा सब्जियों की फसलों को भी पर्याप्त नमी मिलने से उत्पादन में सुधार की उम्मीद है। हालांकि किसानों को खेतों में जलभराव की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार से रविवार तक जिले में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद अगले सप्ताह बुधवार तक भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। यदि पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश होती है तो अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें