फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मैराथन मार्ग के सुंदरीकरण और सफाई करने का काम तेज

Thu, 23 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मैराथन रूट पर तैयारियों का जायजा लेतीं मेयर व निगमायुक्त। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में 26 जुलाई को आयोजित होने वाली नशे से जंग-यमुनानगर के संग मैराथन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बुधवार को अधिकारियों के साथ मैराथन रूट का निरीक्षण कर सफाई, सुंदरीकरण और मरम्मत कार्यों की समीक्षा की।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कैल कचरा निस्तारण प्लांट, रक्षक विहार नाका, जगाधरी बस स्टैंड चौक और मटका चौक सहित प्रमुख स्थानों का दौरा किया गया। सड़क किनारे सफाई, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई, पौधरोपण, स्ट्रीट लाइट, संकेतक बोर्ड, पेयजल व्यवस्था और सड़क मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मैराथन रूट पर कहीं भी गंदगी या अव्यवस्था दिखाई नहीं देनी चाहिए। मेयर ने कहा कि यह युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का अभियान है, इसलिए शहर की स्वच्छ और सुंदर छवि प्रस्तुत करना भी जरूरी है। निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मैराथन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और सफाई, ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें