फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उपकुलपति के समर्थन में संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सर्वजाति समाज, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के संगठनों ने हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति व रजिस्ट्रार के समर्थन में आ गए हैं। संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

सर्व जाति समाज के राकेश कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में उपकुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ मुहिम चलाकर कुछ दल अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उपकुलपति व रजिस्ट्रार ने विद्यार्थियों की सभी मांगें मान ली हैं। उसके बावजूद भी माहौल खराब किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि वहां कार्यरत उपकुलपति व रजिस्ट्रार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर उनका अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि विद्यार्थियों को परेशानी है तो वे विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम या सरकार से सीधे बात करें। उन्होंने कहा किसरकार ने सर्व समाज के लोगों को कुलपति व रजिस्ट्रार बनाना शुरू किया है। यह सर्व समाज के लिए मान-सम्मान की बात है। लेकिन कुछ राजनैतिक दल माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मांग हैं कि इस मामले का समाधान करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें