फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अध्यापकों की जनगणना व बीएलओ की सर्वे कार्य में ड्यूटी का विरोध

Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते संघ पदा​धिकारी व सदस्य। संगठन
विज्ञापन
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सर्व कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में हुई। बैठक में अध्यापकों की समस्याओं, नामांकन अभियान, गैर शैक्षणिक कार्यों में लगी ड्यूटी इत्यादि पर चर्चा की गई। बैठक में नामांकन के लिए अध्यापकों की जनगणना और बीएलओ की सर्वे कार्य में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजय कांबोज, राज्य उप प्रधान राकेश धनखड़ व मंजीत कौर ने कहा कि अप्रैल में नया सत्र शुरू होता है। इसमें बच्चों के दाखिले होते हैं, बच्चों की संख्या ही सभी स्कूलों का आधार है। उन्होंने कहा कि एक तरफ एसआईआर सर्वे में अध्यापकों की ड्यूटी लगी है और अब जनगणना में लगभग सभी अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें कई अनियमितताएं दिखाई दे रही हैं।
सभी बीएलओ की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है। ऐसे में दोनों कार्य एक साथ नहीं हो पाएंगे। एक ही विद्यालय के सभी अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है और छह से आठ की ट्रेनिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के कई विद्यालय के सभी अध्यापक तीन दिन के लिए ट्रेनिंग में भाग लेंगे, तो नामांकन किस तरह संभाला जाएगा। जनगणना जैसे कार्यों के महत्व को अध्यापक संघ भलीभांति समझता है परंतु इस कारण विद्यालय का कार्य और विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यापक संघ मांग करता है कि बीएलओ की ड्यूटी जनगणना में न लगाई जाए। एक ही विद्यालय के सभी अध्यापकों की ड्यूटी न लगाई जाए। कम से कम एक अध्यापक को स्कूल कार्य के लिए जनगणना ड्यूटी में छूट दी जाए। बैठक का संचालन जिला सचिव दिनेश तंवर ने किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम बालियान, सह सचिव अमरीक सिंह, कार्यालय सचिव वीरेंद्र कुमार, खंड रादौर सचिव मनीष तंवर, खंड जगाधरी प्रधान वीरेंद्र सिंह, सचिव सोहन, खंड छछरौली प्रधान राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें