फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शौचालय का नहीं था बंदोबस्त, खिलाड़ियों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में व्यवस्थाएं नहीं की गई, जिससे खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सबसे बड़ी परेशानी शौचालय की रही। खिलाड़ियों को शौच जाने के लिए मॉडल टाउन की सड़कों पर धक्के खाने पड़े। आयोजक समिति की ओर से मैदान में शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई थी। खेल के दौरान कुछ खिलाड़ियों को गिरने और किक के दौरान चोट की शिकायत हुई परंतु यहां पर एंबुलेंस और चिकित्सक का कोई बंदोबस्त नहीं था। दशहरा ग्राउंड फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष संजीव दत्ता ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। व्यवस्था के लिए प्रयास किए गए लेकिन संभव नहीं हो पाया। भविष्य में इसका ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें