फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर अभिमान का प्रतीक: बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक और माताओं- बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने साढौरा मंडल भाजपा की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया है। हमारी सेना ने तकनीकी का सही इस्तेमाल किया और पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम किया। ऐसे में भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, यह देश का, समाज का हमारी सेना के लिए निकाला जा रहा कार्यक्रम है। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया और आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा। साढौरा रेस्ट हाउस से शुरू होकर तिरंगा यात्रा सरावां गांव में संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा नेता नवीन भसीन, कृपाल सिंह झंडा, पंकज चुघ, कुलवंत सैनी, पंकज सैनी व अधिवक्ता महिंद्र सिंह पहाड़ीपुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें