फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जवाहर नवोदय में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Thu, 31 Jul 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां में कक्षा छठी (सत्र 2026-27) में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा छठी में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 से पुन: बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs. पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़, चूहडपूर कलां जिला यमुनानगर में कक्षा छठी में दाखिले के लिए अभ्यार्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026 सत्र) के दौरान जिला यमुनानगर के सरकारी व सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यार्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 31 जुलाई 2016 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें