यमुनानगर। गांव शेरपुर में युवक से अन्य युवक ने जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इन आरोप में मिली शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने एक युवक को नामजद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव शेरपुर निवासी साहिल कुमार ने बताया कि 29 जुलाई की शाम को गांव में किसी काम से गया था। इस दौरान गांव के विक्की ने उसे रोक लिया। विक्की गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विक्की ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और उससे मारपीट की। आसपास के लोग एकत्र हुए तो विक्की उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। संवाद