यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं में दाखिले के लिए 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यार्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026 सत्र) के दौरान जिले के स्कूल में 10वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए।
अभ्यर्थी का जन्म 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होना चाहिए। कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए अभ्यार्थी का जन्म 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होना चाहिए। संवाद