फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज लेकर न लौटाने वाला बनता है पाप का भागीदार : आचार्य मिश्रा

विज्ञापन
कार्तिक माहात्म्य कथा के दौरान प्रवचन करते आचार्य पंडित शारदा मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आचार्य पंडित शारदा मिश्रा ने कहा कि किसी व्यक्ति से कर्ज लेकर उसे न लौटाने वाला पाप का भागीदार बनता है। उसे इस जन्म के साथ अगले जन्म में भी इसका फल भोगना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही कर्ज लेना चाहिए और उसे ईमानदारी से लौटाना चाहिए। वे श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी में कार्तिक माहात्म्य कथा के दौरान प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन


आचार्य शारदा मिश्रा ने कहा कि हिंदू धर्म के शास्त्रों में कार्तिक मास को दान, पुण्य, स्नान और भगवान की भक्ति के लिए विशेष फलदायी बताया गया है। इस महीने में किए गए धार्मिक कार्यों का कई गुना फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति किसी गरीब, मित्र या रिश्तेदार से कर्ज लेकर उसे लौटाने में आनाकानी करता है या उसकी नीयत कर्ज लौटाने की नहीं होती, वह गंभीर पाप करता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और कार्तिक माहात्म्य की कथा सुनने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है।

कार्तिक माहात्म्य कथा के दौरान प्रवचन करते आचार्य पंडित शारदा मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें