रादौर। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत जेएमआईटी कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें गांव सढुरा की टीम ने गांव बापा की टीम को 2-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए अमनदीप सिंह बुटर को बेस्ट खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन सढुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। इस अवसर पर कैप्टन गुरमीत सिंह ने बताया कि सढुरा की टीम ने लगातार दूसरी बार सांसद खेल महोत्सव में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, अमनदीप, तजिंद्र, सुभाष चंद, सुखजीत, आर्यन, मनिंद्र सिंह, कर्ण बुट्टर, कुलवंत सिंह और वतन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।