फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी पासपोर्ट बनवाने का एक और आरोपी काबू

Sun, 02 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अपराधी का फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में अंबाला एसटीएफ ने एक और आरोपी को काबू किया है। वड़ौदरा शहर के रहने वाले आरोपी पर अपराधी का फर्जी पासपोर्ट के लिए दस्तावेज तैयार कराने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। टीम को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है।
वर्ष 2022 शराब ठेकेदार अमित पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें आरोपी मनजोत सिंह का नाम भी सामने आया था। काफी समय से पुलिस मनजोत की तलाश कर रही थी। बाद में इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला को सौंप दी गई थी। जांच में पता चला था कि आरोपी मनजोत फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया है। एसटीएफ ने 26 नवबंर को शहर थाना जगाधरी में मनजोत के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

एसटीएफ अंबाला के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार ने बताया कि वड़ौदरा निवासी शिबु नारायण को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिबु ने मनजोत का फर्जी पासपोर्ट तैयार कराने में मदद की थी। उसने पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कराए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ अंबाला मनजोत सिंह के फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। नवंबर 2024 में पुलिस ने एक आरोपी अंबाला के रहने वाले कुशल सिंह को काबू किया था। कुशल सिंह पर भी आरोप था कि उसने पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें