संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने दुर्गा गार्डन निवासी अमित उर्फ बाबू के मकान में घुसकर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। टीम ने इस मामले में पहले भी एक 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने पकड़ा था।
इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि दिनांक 27 फरवरी की रात को जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी अमित उर्फ बाबू के मकान में घुसकर चार युवकों ने फायरिंग की। जिसमें अमित व उसकी मां मीना को गोली लगी थी। इस मामले में एक सीसीटीवी भी पुलिस के हाथ लगी। जिसमें चार आरोपी मकान में घुसकर फायरिंग करते दिख रहे हैं
इसके आधार पर जांच करते हुए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कमलजीत उर्फ मुन्नी को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पहले भी एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेजा गया। इंचार्ज ने बताया पर बताया कि आरोपी पर पहले भी झगड़े के तीन मुकदमे दर्ज विचाराधीन हैं।