फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन के साथ एक आरोपी को काबू किया

Sun, 24 Nov 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल टीम को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज जसविंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक मोहन नगर सेक्टर-17 में हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास उर्फ कोची निवासी वार्ड 19 विजय नगर कॉलोनी जगाधरी बताया। आरोपी युवक जगाधरी में दुर्गा गार्डन कालोनी में किराए के मकान में रहकर हेरोइन तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया है। इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें