फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रवेश के अंतिम दिन 399 विद्यार्थियों ने भरी ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जिले की सबसे बड़ी एवं नोडल आईटीआई में दाखिले के लिए बुधवार को अंतिम दिन विद्यार्थियों ने संस्थान में पहुंचकर अपनी पसंद की ट्रेड भरी। हालांकि अंतिम दिन अन्य की अपेक्षा भीड़ कम रही, लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। बुधवार को नोडल आईटीआई में दाखिला लेने के लिए कुल 399 विद्यार्थियों ने ट्रेड भरी। इसके साथ नोडल आईटीआई में ट्रेड भरने वालों की संख्या 7,806 हो गई है।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में कुल 1,348 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि इनके मुकाबले लगभग छह गुना अधिक आवेदन आने से इस बार अधिकांश लोकप्रिय ट्रेडों में दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की उम्मीद है। सीटों के मुकाबले आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण कट ऑफ भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में बेहतर मेरिट वाले विद्यार्थियों को ही पसंदीदा ट्रेड मिलने की संभावना है।
औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी दाखिला कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन और मेरिट तैयार की जाएगी। प्रथम वरीयता सूची 17 जुलाई को जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा तथा प्रवेश शुल्क जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लेने पर सीटें अगले चरण की काउंसलिंग के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन, ट्रेड विकल्प और आवश्यक दस्तावेजों की अंतिम बार जांच कर लें, ताकि किसी तकनीकी त्रुटि या अधूरे दस्तावेज के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें