फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पैदल जा रही वृद्धा की ट्रक से कुचलकर मौत

Sun, 07 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चांदपुर बाइपास पुल के नजदीक पैदल जा रही वृद्धा को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान शिवपुरी ए काॅलोनी निवासी कृष्णा चोपड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
कृष्णा काॅलोनी निवासी अश्वनी चोपड़ा ने बताया कि उसकी मौसी 62 वर्षीय कृष्णा चोपड़ा शनिवार को किसी काम से चांदपुर बाईपास पुल की ओर से आ रही थीं। जब वह चांदपुर के नजदीक राणा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तभी महाराणा प्रताप चौक की ओर से ट्रक आया। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उसकी मौसी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह नीचे गिर पड़ीं और ट्रक ने उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे की उसकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें