फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ज्वेलर्स को बातों में उलझाकर सोने की चेन चोरी कर ले गईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी में चार महिलाएं ज्वैलर्स की दुकान से 17.900 ग्राम सोने की चेन चुराकर ले गई। महिलाएं गहने देखने के बहाने आई थी और हाथ साफ करके चली गई। दोनों महिलाएं सीसीटीवी में नजर आ रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेलगाम गली निवासी नवल किशोर ने बताया कि उनकी जगाधरी के खेड़ा बाजार में कृष्ण ज्वैर्लस के नाम से सुनार की दुकान है। 12 अगस्त को दिन के समय करीब 2.30 बजे उसके दादा जगदीश लाल दुकान पर बैठे थे। तभी चार औरतें आई और सोने की चेन दिखाने को कहा। जगदीश ने उनको सोने की चेन दिखाई। उस समय उसके दादा व्यस्त थे। जिस कारण उन औरतों ने मिलकर सोने की एक चेन चोरी कर ली। जिस चेन का वजन करीब 17 ग्राम 900 मिली ग्राम था। जो वह औरतें चेन चुरा कर वहां से चली गई। जिनकी अब तक हम तलाश करते रहे, लेकिन वे कहीं नहीं मिली। पुलिस ने इस शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
महिला के गले से चेन तोड़ी
वहीं विष्णु गार्डन में नगर कीर्तन के दौरान एक महिला के गले की चेन किसी ने तोड़ ली। पुलिस को दी शिकायत में विष्णु गार्डन निवासी सुरिंद्र कौर ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह करीब 11.30 बजे पर नगर कीर्तन में शामिल होने के लिये एसजीपीसी कार्यालय जगाधरी के पास गई थी। इस दौरान भीड़ में किसी ने उसके गले की चेन तोड़ ली। जिसका उसे बाद में घर आकर पता चला। दरअसल गुरुनानक देव के जन्म स्थान पाकिस्तान के ननकाना साहिब से अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन जगाधरी पहुंचा था। नगर कीर्तन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान कई महिलाओं की चेन तोड़ ली गई, जबकि कई पुरुषों के पर्स चोरी हो गए।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में सोने का कड़ा गायब
वहीं रघुनाथ पुरी निवासी एक महिला का नगर कीर्तन के दौरान सोने का कड़ा चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में परविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी माता राजिंद्र कौर मंगलवार को नगर कीर्तन के दर्शन के लिए कौशिक अल्ट्रासाउंड के पास से आये थे। अचानक इनका हाथ का सोने का कड़ा गायब हो गया और किसी ने निकाल लिया। आसपास काफी तलाश किया गया, लेकिन कड़ा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें