जटहेडी गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नंबर के आधार पर लापरवाही से बाइक चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
थाना छछरौली प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि जटहेड़ी गांव के पास एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार जटेहड़ी निवासी तेजवीर सिंह (50) की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।