संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में नागरिकों की प्रॉपर्टी, आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं आदि समस्याएं सुनी गई। मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि इन शिविरों में मुख्यत: जनता से सीधे रूप से जुड़े प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय शहरी निकाय से संबंधित मकान का नक्शा तथा नो ड्यूज प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, राशन कार्ड और राशन वितरण, बिजली, पानी, सिंचाई आदि के अलावा क्राइम संबंधित समस्याएं सुनी गई और उनका मौके पर ही समाधान किया गया।
इसी कड़ी में अंसल टाउन निवासी अनिल कुमार, पटरी मोहल्ला निवासी हरभजन कौर, मॉडर्न कॉलोनी निवासी राज कुमार व ओल्ड ग्रेन मार्किट निवासी ऊषा रानी की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। इसके अतिरिक्त परिवार पहचान पत्र में जिन-जिन लोगों की त्रुटियां थी उन्होंने अपनी त्रुटियां ठीक कराने का अनुरोध किया।