फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में ओजस्वी ने मारी बाजी

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टरों का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व अन्य। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वर्ल्ड सीनियर सिटीजन डे के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डिजिटल पोस्टर मेकिंग कंपटीशन भी हुआ। जिसमें बीसीए अंतिम वर्ष की ओजस्वी ने पहला, शिवानी ने दूसरा तथा खुशी कुमारी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
सीजेएम अंकिता, सीजेएम केएम दृष्टि मित्तल व सीजेएम व्यासपुर साहिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल एडवोकेट वीपीएस सिधू ने परिवार में सीनियर सिटीजन की नगण्य होती भूमिका को केंद्र में रखते हुए सरकार द्वारा 2007 में बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन जब तक जीवित है, तब तक उसका प्रॉपर्टी पर अधिकार रहेगा, भले ही उसने उसे बच्चों के नाम करवा दिया है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या, कोर्ट में जाने की बजाए केसों के निपटारे के लिए मध्यस्थता, चरित्र निर्माण की विशेषता सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीजेएम अंकिता व सीजेएम केएम मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर, डॉ मोनिका शर्मा व डॉ शिखा सैनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. अमनप्रीत कौर, प्रिया, नीतू, डॉ. सुमन, डॉ रंजना, डॉ. तन्वी, डॉ. मधु, रिया ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें