फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन रोकने के लिए तालमेल के साथ करें काम

Wed, 10 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को जिला अधिकारियों की मासिक बैठक हुई। अध्यक्षता एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने की। बैठक में एडीसी ने विभिन्न विभागों की गतिविधियों व विकास कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  
विज्ञापन


बैठक में एडीसी ने कृषि विभाग, बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों व गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाएं और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि जनहित में किए जा रहे कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि रात के समय अवैध खनन को रोकने के लिए टीम के साथ तालमेल बनाकर चेकिंग करें और जो व्यक्ति एवं वाहन अवैध खनन में लिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा दिया जा रहा राशन पात्र व्यक्तियों में ठीक प्रकार से वितरित हो। अधिकारियों को कहा कि जिस विभाग से संबंधित शिकायत सीएम विंडो पर आती है, उस शिकायत का निपटान करें, ताकि पीड़ित व्यक्ति को समय पर न्याय मिल सकें।

इस मौके पर जगाधरी एसडीएम प्रेमसिंह, नगराधीश बिजेंद्र कुमार, सचिव आरटीए कुशल कटारिया, उप कृषि निदेशक डॉ. आदित्य डबास, जिला राजस्व अधिकारी सतीश भारद्वाज, सिविल सर्जन डॉ. वीपी मान, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी, डीडीपीओ गगनदीप सिंह, डीआईओ रमेश गुप्ता, कार्यकारी अभियंता बिजली विभाग संजीव गुप्ता, जगाधरी के तहसीलदार दर्शन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें