फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुराचार

Wed, 10 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा से युवक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। लड़की हिसार की रहने वाली है और यमुनानगर के एक कॉलेज में बीएसई प्रथम वर्ष की छात्रा है। युवक द्वारा शादी करने से इंकार करने छात्रा ने इसकी शिकायत छछरौली पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुराचार होने की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हिसार के एक गांव की युवती ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। दिसंबर, 2014 में उसकी दोस्ती कॉलेज में ही पढ़ रहे एक युवक के साथ हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शादी करने के बहाने दुष्कर्म किया।

जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। आरोपी ने उससे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें