फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मां दुर्गा की स्तुति कर लगाए जयकारे

Sun, 17 May 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मासिक महाआरती के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से रविवार को शहर की पंजाबी धर्मशाला में मां दुर्गा व शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महाआरती कार्यक्रम हुआ। महाआरती साधना क्रम में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा स्तुति की और जयकारे लगाए।
कार्यक्रम तेजपाल के नेतृत्व में करवाया गया। इसमें रीना देवी व मधुबाला ने गुरु महाराज व मां के जयकारे लगवाए। भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने कहा कि संगठन के सदस्य घर-घर जाकर एक घंटे का आरती क्रम, पांच घंटे का चालीसा पाठ कर्म, 24 घंटे का चालीसा पाठ का अनुष्ठान कर रहे हैं। साथ ही धर्म पथ पर बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग गुरु से जुड़े हैं, वे साधना पथ पर बढ़ रहे हैं, उनका जीवन सुख शांति संतोष से परिपूर्ण है और उन्हें कोई भी समस्या विचलित नहीं कर सकती है। हमारी युवा पीढ़ी नशे की वजह से आज इतना क्राइम की तरफ बढ़ चुकी है और अधिकतर कानून के रक्षक भी कानून के भक्षक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो समाज को इसका बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इस दौरान सतीश कंटक, तेजपाल, धर्म सिंह, सोहन लाल, सुभाष, राजवीर, सोमलाल, हर्षित, नरेंद्र, शेर सिंह, लविश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें