फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आसान नहीं होगा दाखिला, विद्यार्थी ज्यादा, आधी कम

Sun, 17 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली महाविद्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। केंद्रीय माध्यमिक व हरियाणा बोर्ड के परिणाम आने के बाद विद्यार्थियों का मिशन एडमिशन शुरू हो गया है। पसंद के कॉलेज व विषय में सीट पाना विद्यार्थियों के लिए आसान नहीं होगा। इस पर 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की तुलना में सभी राजकीय व एडिड कॉलेज में सीटों की संख्या आधी है।
जिले में इस बार करीब 14,500 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके विपरीत जिले के सेल्फ फाइनेंस को छोड़कर तमाम कॉलेजों में सीटें कुल 8,000 हैं। इससे दाखिले के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा होगी और परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में दिखाई पड़ेगा। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों को सेल्फ फाइनेंस या दूसरे जिले के कॉलेज में दाखिला लेना पड़ेगा। इस बार हरियाणा बोर्ड से 8,342 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

वहीं केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब 6,250 है। वहीं, करीब 2,500 विद्यार्थियों की रि-अपीयर है। यदि इन्हें भी शामिल किया जाए तो विद्यार्थियों की कुल संख्या 17000 से ज्यादा है। जिले के पांच राजकीय कॉलेज में कुल 2,210 सीटें हैं। एडेड कॉलेज में सीटों की संख्या 4,448 है। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस और दो अल्पसंख्यक समुदाय के कॉलेजों में सीटों की संख्या 2,400 है। सभी महाविद्यालयों में कुल 9,000 सीटें हैं और इसके विपरीत उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 14,592 है और रि-अपीयर वाले 2500 विद्यार्थी हैं।
ऐसे में विद्यार्थियों को दाखिला लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। फिलहाल विद्यार्थियों का ध्यान आवेदन करने पर है और इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अंतिम 14 दिन शेष हैं। विद्यार्थी 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के शेड्यूल के अनुसार 11 जून को पहली वरीयता सूची जारी की जाएगी। अभी तक कॉलेजों में 1,500 आवेदन हो चुके हैं।
दाखिले का शेड्यूल
शेड्यूल के अनुसार 31 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। एक जून को आवेदन संपादित किए जाएंगे। दो जून को आपत्तियां दर्ज करवाने वाले आवेदकों की सूची दर्ज की जाएगी। छह जून तक ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। दस जून को पहली प्रोविजनल और 11 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 15 जून तक काउंसलिंग होगी और फीस जमा की जाएगी।
दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 16 जून को और अंतिम सूची 17 जून को जारी होगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग और फीस जमा करने के लिए 22 जून तक का समय होगा। तीसरा चरण 24 जून को शुरू होगा और रिक्त सीटें दिखाई जाएंगी। 25 जून को पोर्टल दोबारा खुलेगा। 26 जून से दो जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसके लिए 100 रुपये देरी शुल्क देना होगा। इसके बाद तीन से दस जुलाई तक रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग ने दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। हालांकि यह अभी अस्थायी है लेकिन इसके आधार पर कॉलेजों को आवेदन लेने की अनुमति दी गई है। यदि इसमें बदलाव होता है तो विद्यार्थियों को सूचित कर दिया जाएगा। -डॉ. सुनील तनेजा, अतिरिक्त जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें