युवाओं को नशे के खिलाफ काम करने की शपथ दिलाते पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में प्रयास संस्था और राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक दिवसीय नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। साथ ही नशे से दूर रहने शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रयास संस्था के संयोजक सदस्य और राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उपनिरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने स्वयं लिखित कविता नशा करने से बुरा है, नशे का व्यापार करना, ऐसे पाप की कमाई से तो अच्छा है, मजदूरी करके पेट भरना भी सुनाई। संवाद