संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मांगों के समर्थन में नर्सिंग स्टाफ ने एसएमओ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही सरकार व विभाग पर उनकी मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेने का आरोप लगाया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मैं कार्यरत नर्सिंग कैडर में सरकार के प्रति रोष है
ज्ञापन के माध्यम से नर्सिंग कर्मियों ने बताया कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा द्वारा नर्सिंग कैडर से संबंधित मांगों जिसमें केंद्र के समान नर्सिंग अलाउंस 7200, केंद्र के समान नर्सिंग ऑफिसर को ग्रुप सी से ग्रुप बी में शामिल करने तथा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर नर्सिंग के पद को भरने बारे अनेक बार सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। मांगों को सरकार गंभीरता से न लेने के फलस्वरूप नर्सिंग वेलफेयर जगह-जगह ज्ञापन दिए गए हैं।
इसके बावजूद भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश भर का नर्सिंग कैडर 23 व 24 जुलाई को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी करेगा तथा 25 जुलाई को सुबह 9 से 11 तक 2 घंटे की सांकेतिक हड़ताल रखकर रोष प्रकट किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की तो करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव व पूर्ण हड़ताल काल निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर जसविंद्र कौर, अमनजोत, नीतू, मुमताज़, अनु, पूजा रानी, डिंपल, रीटा रानी, सीमा आदि मौजूद रहे।